पुलिस आयुक्त द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया गया श्रद्धा-सुमन अर्पित

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों व देश सेवा पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को “स्वच्छता की शपथ” दिलाई गई एवं प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता संकल्प को निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय राजेश सिंह, पुलिस उपायुक्त लाइन यातायात प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



