उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चौथा इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, 5 वर्षीय त्रिशांत प्रियव्रत बने आकर्षण का केंद्र

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। करौंदी, आदित्य नगर पोखरा स्थित प्रांगण में जन सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के बैनर तले चौथा इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के डायरेक्टर दीपू कुमार ने बताया कि मार्शल आर्ट सभी को सिखाना आवश्यक है।

युवाओं के लिए यह आत्मरक्षा के साथ ही एक अच्छा प्लेटफार्म देकर सर्वांगीण विकास में मदद भी करता है।आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी बच्चों में प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य मेडल एवं प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी अन्य को विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 वर्षीय त्रिशांत प्रियव्रत द्वारा पियानो पर नेशनल एंथम बजाकर हुआ।

आकर्षण का केंद्र रहे त्रिशांत प्रियवत में छोटी ही उम्र में पियानो के साथ ही मार्शल आर्ट का ज्ञान, विश्व में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, इस उपलब्धि पर पिता होमी प्रसाद व माता मनु शर्मा को लोगो ने बधाइयां दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के डायरेक्टर दीपू कुमार के साथ ही महेंद्र मौर्य, कृष्णा सर, मनीष बिंद, करण कुमार, भैया राजा, निशा पटेल, नितिन, अवंतिका, रिया, अमन, शुभेचंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button