उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : बहुजन समता पार्टी चुनाव 2027 में पूर्वांचल के सभी सीटों पर उतरेगी प्रत्याशी- राजेश आजाद

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। बहुजन समता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 में पूर्वाचल की सभी विधान सभा सीटों पर समर्थित प्रत्याशी लड़ायेगी। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में पार्टी अध्यक्ष का पटना सिटी विधान सभा क्षेत्र से कराया जायेगा नामांकन। उक्त बातें बहुजन समता पार्टी एवं पूर्वांचल मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश आजाद ने शनिवार को परेड कोठी, कैण्ट स्थित टूरिस्ट बंग्लो में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बतायी।आजाद ने बताया कि पृथक पूर्वाचल राज्य निर्माण का आन्दोलन शांतिपूर्ण व अहिंसात्मक तरीकों से पिछले लगभग 2 दशक से अति पिछड़े व उपेक्षित पूर्वाचल जिलों के 9 करोड़ भोली-भाली, सहिष्णु जनता के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक हक अधिकार हासिल करने- कराने के मुख्य लक्ष्य को लेकर ईमानदारी व परिश्रम के साथ साकारात्मक संघर्ष करते आ रहे है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री व वाराणसी सांसद नरेन्द्र मोदी से पूर्वाचल जन इच्छाओं, अपेक्षाओं, जरूरतों का जिक्र करते हुए पूर्वाचल राज्य गठन की अपनी पुरानी मांग बार-बार करते आ रहे है। सरकार की छलावापूर्ण अनदेखी किया जाना पूर्वाचल की जनता के साथ घोर अन्याय है। आजाद ने बताया कि पूर्वाचल की धरती विद्वानों, कर्मवीरों, नायकों से भरा भूरा रहा है। देश की आजादी से लेकर देश की एकता अखण्डता व सम्प्रभुता को अक्षुण्य बनाये रखने और गुणात्मक विकास में महती भूमिका रही है। आज पूर्वाचल के जिलों में रोजगार नहीं, नौकरी नहीं, सभी को रोजी-रोटी की तलाश में पड़ोसी राज्यों दर-दर भटकना पड़ रहा है। पलायन एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। यहाँ हर जिले के भीतर जरूरत के मुताबिक चार-पांच नये कल-कारखाने लगाने की सख्त जरूरत है।

बंद पड़े हुए पूर्वाचल की जिलों की लगभग 32 चीनी मिलों को फिर से तत्काल चालू कराने की जरूरत है। कुटीर उद्योग धन्धों को पुर्नजिवीत व संरक्षित किये बगैर बेरोगारी दूर किया जाना असम्भव है। वाराणसी में आईटी हब के साथ फिल्म सिटी स्थापित करायी जाय। उन्होंने बेहद अफशोस जताते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने पूर्वाचल वासियों की समस्याओं की सदैव अनदेखी की है। यहा तक कि वर्तमान में सपा, कांग्रेस के साथ ही साथ बहुजन समाज पार्टी के एजेण्डा में भी अलग पूर्वाचल राज्य गठन का जिक्र नहीं दिख रहा है। जो इन विपक्षी पार्टियों की पूर्वाचल जन विरोधी एवं विकास विरोधी मन्तव्य को प्रमाणित करता है।

बहुजन समता पार्टी एवं पूर्वाचल मूवमेण्ट के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी संगठन को और मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 में पार्टी के अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के निर्णय की मजबूती और पूर्वाचल जनजागरूकता के उद्देश्य को लेकर इस माह अक्टूबर और दिसम्बर माह में वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में ‘पृथकपूर्वाचल राज्य बनाओं जन चौपाल’ का आयोजन किया जायेगा। प्रेसवार्ता मे पार्टी अध्यक्ष राजेश आजाद, पूर्वाचल मूवमेण्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चिन्मय चटर्जी, बहुजन समता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ रश्मि अग्रवाल, संगठन मीडिया प्रभारी नरेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button