दिल्ली

NewDelhi News: सीएए कानून लागू होने पर पाकिस्तान क्रिकेटर ने कहा ,पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे

Advertisements

नई दिल्ली । भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम , सीएए,
कानून लागू होने पर पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपनी प्रतिक्रिया दी है पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार को हमेशा समर्थन करते हैं। कनेरिया ने सीएए कानून लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। फिर कनेरिया ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को धन्यवाद।दानिश कनेरिया कई बार पाकिस्तान क्रिकेट में अपने साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान स्पिनर कनेरिया शाहिद अफरीदी पर भी हिंदू होने की वजह से भेदभाव करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे खेले हैं। 2010 में 43 साल के कनेरिया पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान टीम में जगह मिली लेकिन सीरीज में खेलने से रोक दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button