उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार मेदांता हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया शिविर

समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं- डॉ. हिमांशु

Advertisements

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ की पहल पर रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर केवल एक नियमित कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्त्वपूर्ण संदेश भी बनकर उभरा। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से लगाए गए इस चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में काशी पत्रकार संघ एवं उससे संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, विशेषकर पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे में, लोग अक्सर दूसरों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। मेदांता के डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, लेकिन खबरों की दौड़ में वे अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच न केवल बीमारियों का समय रहते पता लगाने में मदद करती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर यह समझने का अवसर देते हैं कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी है, किन आदतों को बदलने की जरूरत है और कैसे छोटी-छोटी सावधानियों से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और मानसिक तनाव को नियंत्रित करना। ये सभी स्वस्थ जीवन के आधार स्तंभ है।

कार्यक्रम के दौरान काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र और महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकार और उनके परिवार स्वस्थ और जागरूक रह सकें। यह शिविर केवल जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक संदेश भी दे गया “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, और इसकी देखभाल हमारी अपनी जिम्मेदारी है। शिविर में चिकित्सक डॉ. ऋषभ, टीम मैनेजर अजीत पांडेय, नम्रता शुक्ला, अलका सिंह ने स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला व पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष डा. जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन रूपानी, उपाध्यक्ष देवकुमार केशरी, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, डा. अत्रि भारद्वाज, रमेश राय. आशीष बागची, सुरेश प्रताप सिंह, शैलेश चौरसिया, संजय गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, रोशन जायसवाल, राजेन्द्र यादव, हरिबाबू श्रीवास्तव, ओंकार तिवारी, अरुण मालवीय, आशुतोष पाण्डेय, संतोष चौरसिया, शैलेन्द्र अग्रवाल, योगेश यादव, मुन्ना लाल साहनी, अमित शर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button