Varanasi : वनिता पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 99.38% परिणाम से बढ़ाया गौरव

Shekhar Pandey
वाराणसी। वनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्टम 99.38% प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता तिवारी ने बताया कि छात्रा दिव्यांशी वर्मा 95% के साथ प्रथम स्थान पर, अनन्या साहू 93.2% द्वितीय एवं आराध्या धरनी व हर्षित कुमार राय 91.8% ने तृतीय स्थान पर रहे। विषयवार श्रीवृद्धि सिंह व श्रुति चौरसिया ने अंग्रेजी में 99 अंक, आराध्या धरनी ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, दिव्यांशी वर्मा ने विज्ञान में 98 अंक, शशांक सिंह व अनन्या साहू ने हिन्दी में 97 अंक व दिव्यांशी वर्मा ने गणित में 94 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या तथा समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओ ने विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












