उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में विशाल रक्तदान शिविर, 165 यूनिट रक्त संग्रह

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। माहेश्वरी क्लब, रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर, इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर, रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल्स और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्त दान शिविर माहेश्वरी भवन, महमूरगंज मे आयोजित किया गया जिसमे 165 यूनिट रक्त दान हुआ। कार्यक्रम निर्देशन रक्त पुरुष के नाम से विख्यात रवि सारडा, संयोजक गिरिराज मूंदड़ा एवं कार्तिक बजाज ने संभाला। महेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बाल किशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी, कोषाध्यक्ष शुभम साबू, स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी निलेश चांडक एवं अभिनव सोमानी ने रक्त दाताओ का सम्मान किया। महेश्वरी समाज के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बडी संख्या प्रथम बार रक्तदान करने वाले लोग रहे, वही दादी व पोते ने एक साथ रक्तदान करके इस नेक कार्य के भागीदार बने। यह रक्तदान माहेश्वरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष जीतू चांडक एवं मनीष चांडक के पिता कुंदन लाल चांडक की स्मृति मे आयोजित हुआ। इस रक्तदान शिविर मे गौरीशंकर नेवर, किशोर मूंदड़ा, लोकेंद्र करवा, धीरज मल, पवन धूत, राकेश दरक, मनीष माहेश्वरी, वरुण मूंदड़ा, राजेश बाहेती, गिरिराज कोठारी, महेश झवर, गोपाल दम्मानी, अदिति बिसानी, कविता झवर, सुमन मूंदड़ा, आशीष सोनी, सौरभ करनानी, महेश चंद्र माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button