उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकली

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। नाटी इमली स्थित रुद्रा मुकुंद विलास परिसर से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा आयोजन के पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे आगे वृंदावन की प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी कृष्ण प्रिया तथा सर पर श्री शिव महापुराण पोथी लिए जजमानगण राधेश्याम गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रत्नेश जायसवाल एवं हरिशंकर अग्रहरि चल रहे थे। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं हाथो मे कलश लिए तथा बैंड बाजा, रथ, घोड़े के साथ ही रथ पर महादेव का विशाल दिव्य शिवलिंग के संग डमरू दल के ध्वनियों के गड़गड़ाहट एवं जयकारे से डीजे पर भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा नाटी इमली से पिपलानी कटरा, रामकटोरा इत्यादि मार्गो से होते हुए पुनः परिसर पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में भाजपा नेता रवि शंकर सिंह, सपा नेता अजय चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, संजय मिश्रा, प्रदीप अग्रहरि, कैलाश अग्रहरि सहित नगर के सैकड़ो गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button