उत्तर प्रदेशवाराणसी

सनातन संस्कृति,शस्त्र व शास्त्र युक्त शिक्षा से ही होगी भारत की सुरक्षा – कृष्णा नन्द पाण्डेय

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा निरन्तर चलाए जा रहे संस्कृति संवाद यात्रा का ( ४६ वाँ पड़ाव ) लोकमान्य हाई स्कूल जूनियर कालेज, विजय नगर,नाला सोपारा ( पुर्व ) में संम्पन्न हुआ,
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जय प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा की आज देश में बढ़ रहे आतंकवाद,भ्रष्टाचार, आजीविका जेहाद, लैंड जेहाद, धर्मान्तरण लव जेहाद जैसी बुराइयों से लड़ने के लिए सनातन संस्कृति,शस्त्र शास्त्र युक्त शिक्षा की आवश्यकता है, जब हमारे देश का हर युवा अपनी संस्कृति के बारे में जानेगा, तभी उसके अंतःकरण में धर्म का जागरण होगा, सनातन धर्म मजबूत होगा तभी भारत मजबूत होगा,इसके लिए सनातन संस्कृति युक्त शिक्षा को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा,बच्चो को संस्कृति युक्त शिक्षा न मिलने के कारण आज समाज में बृद्धा आश्रम बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जो हमारे समाज के लिये बहुत निंदनीय है ।

वक्ताओं में निमेष पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए धर्म को मजबूत करना जरूरी है, सनातन संस्कृति की मजबूत होगा तभी भारत मजबूत होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शम्भू सिंह, राजू मिश्र, कन्हैया गुप्ता,अजय पाण्डेय सूर्यकान्त पाण्डेय, राम दरशपाल, अवधेश मिश्र,सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आयोजन संजय डी. उपाध्याय ने किया, संचालन शशिकान्त मिश्र ने किया,समापन श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button