उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

Mirzapur News: महिलाओं ने देशी शराब की दुकान पर किया हंगामा , 15 पेटी शराब को किया आग के हवाले , दुकानदार मौके से फरार

Advertisements

मिर्जापुर । गांव की महिलाओ ने शराबियों से तंग आकर देशी शराब की दुकान पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया । इतना ही नहीं 15 पेटी देशी शराब को आग के हवाले कर दिया । मामला चील्ह थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव की है। महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान 24 घंटे खुली रहती है। सुबह के समय ही लोग शराब की दुकान पर पहुंच जाते हैं।

इस कारण गांव के लोग व कम उम्र के युवा भी शराब की लत का शिकार हो रहे हैं। मांग किया कि दुकान हटाई जाए। बता दे की चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सारी पट्टी गांव में देशी शराब की दुकान है।मंगलवार की सुबह सात बजे पहुंची गांव की महिलाओं ने दुकान में घुस कर हंगामा किया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सेल्समैन दुकान छोड़कर फरार हो गया। महिलाओं ने दुकान के अंदर रखी देशी शराब की 15 पेटी को आग के हवाले कर दिया।

महिलाओं को कहना आगे से दुकान बंद करने के बाद रात के समय पीछे खिड़की से शराब बेची जाती है। शराब की दुकान सुबह के समय खुली रहती है। गांव के युवा सुबह ही शराब की दुकान पर पहुंच जाते हैं। गांव के लोग शराब की गिरफ्त में आ रहे थे। जिससे गांव में महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है ।

महिलाओ ने बताया कि गांव के युवा राशन बेच कर शराब पी रहे है इससे हर घर में विवाद पैदा हो गया है । महिलाओ ने जिला प्रशासन से मांग किया है की दुकान पर अवैध तरीके से बेची जा रही शराब की दुकान को बंद कराया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button