आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: आचार संहिता के दौरान एफएसटी टीम ने कार से बरामद किया तीन लाख रुपए

Advertisements

आजमगढ़ । आचार संहिता के दौरान एफएसटी टीम द्वारा मंगलवार को पहली बार एक कार से तीन लाख रुपये की बरामदगी की है। कार मालिक द्वारा मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। जिसके कारण टीम ने मिले पैसे को जब्त कर लिया। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बता दे की मंगलवार को एफएसटी टीम प्रभारी रामतीर्थ यादव जुनैदगंज चौराहे पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां से गुजर रही एक हुंडई वरना कार को रोका। जब टीम द्वारा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन लाख रुपये बरामद हुए। यह कार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी दीपक सिंह पुत्र इंद्रबहादुर सिंह की थी। मौके पर दीपक सिंह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपनी एक पुरानी कार को बेचकर उसका पैसा कहीं देने के लिए जा रहे थे। जिसको वह पैसा देने के लिए वह जा रहे थे। उसने भी कहा कि वह पैसा उनके पास लेकर आ रहे थे। लेकिन वह भी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर एफएसटी टीम ने कार से मिले पैसे को जब्त कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button