उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: माफिया मुख्तार को शेर , ए, पूर्वांचल बताने वाला सिपाही फैजान खान बर्खास्त

Advertisements

लखनऊ । माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर टिप्पणी करना बक्शी का तालाब थाने पर तैनात कास्तेबुल फैयाज खान को भारी पड़ गया । कास्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया । बता दे की सिपाही ने मुख्तार अंसारी को शेर-ए-पूर्वांचल बताते हुए व्हाट्सएप स्टेटस पर टिप्पणी की थी । जिसके बाद यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई पोस्ट वायरल होने के बाद डीसीपी नॉर्थ ने इसकी जांच कराई जांच कराने के बाद सिपाही फैयाज के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से संस्तुति की गई जिसके बाद कार्यवाई को अंजाम दिया गया ।
बता दे की बांदा जेल में 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। इसको लेकर माफिया को शेर बताते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें लिखकर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फैयाज खान ने 31 मार्च की दोपहर 03:18 बजे व्हाट्सएप पर दो स्टेटस लगाए थे। जिसमें लिखा था… जिंदा रहेगा वो तो दिलों में आवाम के, दिल न उसकी मौत पे रंजो मलाल कर। हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई। धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर.अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल। वहीं, दूसरा स्टेटस बेहद आपत्तिजनक था। सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो गए थे। जिसको संज्ञान में लेकर सिपाही पर कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग से पुलिस ने अनुमति मांगी थी। डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आयोग से अनुमति मिल गई है। जिसके बाद सिपाही फैयाज खान को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच एसीपी बीकेटी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button