उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : रेलवे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अवैध तस्करी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक श्री एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशांत वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी श्री रजोल नागर के निर्देशन में जीआरपी काशी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव व पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मा. न्यायालय एडीजे-05 वाराणसी द्वारा जारी धारा 83 दंप्रसं के वारंट पर वांछित अभियुक्त निहाल अहमद पुत्र वकील अहमद, निवासी कोनिया, थाना आदमपुर, वाराणसी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट के मामले (मु0अ0सं0 181/21, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना जीआरपी कैंट वाराणसी) में वांछित था। गिरफ्तारी आज 7 फरवरी 2026 को लगभग 11:40 बजे की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत थाना लाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, थाना जीआरपी कैंट वाराणसी,
उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव, प्रभारी चौकी जीआरपी काशी,
कांस्टेबल श्रीकांत यादव, चौकी जीआरपी काशी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button