उत्तर प्रदेशमऊ

Mau News: गाड़ी ओबरटेक के दौरान स्कार्पियो के चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत

Advertisements

मऊ । कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा फोरलेन पर बुधवार की शाम ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो के चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। दोनों गाड़ियों के चालक जख्मी हालात में ही मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मिली खबर के अनुसार शहर के थाना दक्षिण टोला थाना के प्रेम नगर चकिया निवासी आनंद प्रजापति 35 वर्ष पुत्र अयोध्या बेसिक शिक्षा विभाग बड़हलगंज में ब्लॉक एमआईएस के पद पर तैनात था।

बुधवार की शाम वह ड्यूटी करके घर आ रहा था, करीब छह बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव पंहुचा था। इसी बीच पीछे से ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया, जिससे आंनद की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button