उत्तर प्रदेशबलिया

Akhilesh News: सपा मुखिया के जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया उत्पात

Advertisements

बलिया । सपा मुखिया अखिलेश यादव के कटरिया में आयोजित जनसभा में सुरक्षा को धता बताकर कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया । पंडाल के युवा हाथों में गमछा लेकर नाचने लगे। कुछ युवा पंडाल के उपर चढ़ गए। दर्शकदीर्घा व मंच के बीच लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी, युवाओं को बेकाबू देख पुलिस के जवानों ने लाठी भांज कर हालत को कंट्रोल किया और रस्सा लगाकर भीड़ को रोका।

बता दे कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के मंच पर आते ही उतावले युवाओं ने सुरक्षा में लगी बैरिकेडिंग तोड़ मंच की तरफ जाने का प्रयास किया। मंच के नीचे मुस्तैद एसपीजी के जवानों ने उसे दबोच लिया।

पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एसपीजी ने पुलिस के हवाले युवक को कर दिया, लेकिन वह उनसे हाथ छुड़ा भीड़ की तरफ चला गया। पुलिस जवान तैनात होने के बावजूद पंडाल के ऊपर आधा दर्जन से युवा चढ़कर नारेबाजी करते रहे। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद पंडाल से नीचे नहीं उतरे। हेलीपैड पर भी भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को छक्के छूट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button