उत्तर प्रदेशभदोही

UP News : भदोही पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता , तमंचा के बल पर लुट को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया

Advertisements

भदोही । लूट व छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच शातिर लुटेरों को भदोही पुलिस व स्वाट ने नेवादा पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से घटना से संबंधित शत प्रतिशत माल सहित विभिन्न लुट , छीनैती की घटनाओं से संबंधित 4 मोबाइल फोन लुट का 2500 रुपया नगद एक 12 बोर का अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के अलावा चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद किया हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक-26.फरवरी को श्री चंद्रजीत यादव पुत्र स्व0 सत्यनारायण यादव निवासी नगुआ थाना व जनपद भदोही द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि दिनांक 10.फरवरी की रात्रि में ग्राम नगुआ ईट भट्टे के पास मोटरसाइकिल सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर मोबाइल फोन व ₹2,500/- नगदी छीन लिया गया। सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा-115(2),352,351(3),309(6) बी.एन.एस. का मुकदमा कायम कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। बता दे कि पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक,द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 27.फरवरी को प्रातः डॉ0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भदोही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए उपरोक्त लूट की घटना को कारित करने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को नेवादा पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।बरामदशुदा मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे को अभियुक्तों द्वारा दिनांक 12.फरवरी की रात्रि में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरमपुर में आई बारात से चोरी किया गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ज्ञानपुर, थाना सुरियावां व थाना भदोही पर पंजीकृत 03 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरोह के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार किए गए लूटेरों का नाम व पता-ऋषि सरोज उम्र 19 वर्ष पुत्र रामचंद्र सरोज निवासी लालीपुर थाना व जनपद भदोही ,अमित उर्फ गोलू उम्र 20 वर्ष पुत्र सियाराम गौतम निवासी लालीपुर थाना व जनपद भदोही शनि गौतम पुत्र उम्र 19 वर्ष लल्लू गौतम निवासी लालीपुर थाना व जनपद भदोही , सुरेंद्र गौतम उम्र 22 वर्ष पुत्र भागेलु गौतम निवासी मानपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही दीपक उपाध्याय उम्र 20 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी पोखरा विजयगीर थाना रामपुर जिला जौनपुर के निवासी हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक भदोही, अश्वनी त्रिपाठी, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 मो0 ऐश खां, उ0नि0 दिलशाद खां, उ0नि0 श्याम जी यादव, कां0 योगेश कुमार, कां0 विष्णु सिंह, कां0 निर्मल कुमार व कां0 दीपक कुमार थाना व जनपद भदोही तथा जनपदीय स्वाट टीम शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button