उत्तर प्रदेशचंदौली

धीना पुलिस ने एक मैजिक वाहन से एक गौवंश के साथ दो पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी व गोतस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर(IPS) तथा स्नेहा तिवारी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दिनांक 08.10.2025 समय 11.15 बजे तम्बागढ पुलिया से लगभग 500 मीटर आगे एक मैजिक नम्बर UP67BT0086 मैजिक पर लदे एक राशि गौवंश के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतेन्द्र राम पुत्र अंगद राम निवासी वार्ड नं0 3 रेलवे स्टेशन जमानिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 39 वर्ष , बन्दन कुमार पुत्र प्रमोद राम निवासी ग्राम महुजी थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष के रुप मे हुई हैं, गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे गाड़ी मालिक के कहने पर पुलिस और आम जनता की सूचना से बचने के लिये एक एक गौवंशो को चारपहिया वाहन मे लादकर उसे बिहार ले जाकर बध हेतु अच्छे दामो मे बेच देते है जहां से गौवंशो को पडुआ पं0 बंगाल भेज दिया जाता है।

एक एक गौवंशो को लेजाते समय किसी को शक नही होता है, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद उ0नि0 वीर बहादुर उ0नि0 तेजवीर सिंह
हे0का0 मुकेश कुमार निषाद शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button