उत्तर प्रदेशमऊ

UP News : 25 लाख के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ , पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Advertisements

मऊ । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताजपुर स्थित नई बस्ती कॉलोनी में स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए । चोरों ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब परिवार घायल अपने रिश्तेदार को देखने गई हुई थी। बुधवार को सुबह जब वह घर लौटी तो ताला टूटा देखकर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। महिला कालिंदी पांडे पत्नी स्व. रमाशंकर ने चोरी की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है महिला के अनुसार चोरों ने आलमारी व बक्सा में लगे ताले को भी तोड़कर उसमें रक्खे हुए बेटी और बहू के आभूषण सब गायब थे, जिसकी कीमत 25 लाख के करीब था। बताते है की चोरी की घटना से महिला घबरा गई और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उधर, घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर सरायलखंसी पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button