उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: खनन निदेशालय में आग लगने की जांच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसटीएफ को सौंपी गई __

Advertisements

लखनऊ । गोखले मार्ग स्थित कृषि भवन के सामने खनन निदेशालय में मंगलवार को आग लगने से इमारत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त व कई महत्वपूर्ण फाइले जल कर नष्ट हो गई है। आग लगने की घटना की जांच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसटीएफ को सौंपी गई है अब एसटीएफ पता लगाएगी। इस संबंध में एसटीएफ के एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिंह मामले की जांच करेंगे। उन्होंने देर रात एसटीएफ के अधिकारियों ने खनन निदेशालय जाकर मौका-मुआयना भी किया। आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित साजिश के तहत आग लगाई गयी, जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट हो गयीं। वहीं, दूसरी ओर खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने इस मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति का गठन भी किया है। उन्होंने संयुक्त निदेशक नवीन दास के नेतृत्व में जांच समिति गठित की है। हालांकि दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मियों को मौके पर बिजली के केबिल जले मिले थे। वहीं, एक एयरकंडीशनर भी क्षतिग्रस्त पाया गया था। आग से भूतल का एक कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें रखी फाइलें भी नष्ट हो गयी थीं। हालांकि खनन निदेशक के मुताबिक अलमारियों में रखी फाइलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, राहत एवं बचाव कार्यों की वजह से आग की जद में आए कमरों में पानी और धुआं भरने की वजह से आग लगने की सही वजह का पता नहीं लगाया जा सका। बता दें कि इस प्रकरण में मंगलवार देर रात हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया, जिसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी। वहीं, अग्निशमन विभाग भी आग लगने की वजह का पता लगा रहा है। पहले कूड़े की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी जिसकी प्रारंभिक जांच में पुष्टि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button