उत्तर प्रदेशवाराणसी

लिल्हा एजुकेशन सेंटर के “प्रोत्साहन 3.0” में 70 मेधावी छात्र सम्मानित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। कचहरी स्थित कमिश्नरी ऑडिटोरियम में लिल्हा एजुकेशन सेंटर द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु “प्रोत्साहन 3.0” कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अनीता लिल्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना और राष्ट्रगान से की गई। संस्था के निदेशक अजय लिल्हा एवं अंकित लिल्हा ने बताया कि द्वारा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है जिन्होंने सीए, सीएस, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि “प्रोत्साहन 3.0” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि “हर मां के सपनों को उडान देने की शुरूआत” है। शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और मेधावी छात्रों को मंच प्रदान करना संस्था की प्राथमिकता रही है। कार्यक्रम में हंसिका पटेल ने 96 प्रतिशत पाकर टॉपर सहित 70 विद्यार्थियों को सीए स्वाति अग्रवाल मित्तल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेंटर के समस्त शिक्षक, शिक्षकाएं एवं अभिभावक, और छात्रगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button