उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: भाजपा सरकार के दस वर्षो में जनता महंगाई ,बेरोजगारी भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है : अखिलेश यादव

Advertisements

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दस वर्षों में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा ने देश में संगठित रूप से नए तरीके के भ्रष्टाचार का रास्ता बनाया। सरकारी एजेंसियों का प्रयोग विपक्षी दलों को बदनाम करने और भाजपा को मजबूत करने के लिए किया।अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया। नौजवानों, किसानों और व्यापारियों का शोषण किया। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर देश भर में वसूली की। भाजपा भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही। चुनावों में धन-बल का दुरुपयोग किया, वहीं दूसरी तरफ देश का नौजवान व किसान बेरोजगारी और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा करने के बाद किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। विभागों में लाखों पद खाली होने के बावजूद नौकरियों में भर्ती नहीं की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी, तभी नौजवानों को नौकरी मिलेगी। तभी किसानों की मांग पूरी होगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button