Chandauli : गोवंशों की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की नीलामी, 2734650 ₹ के राजस्व की हुई प्राप्ति

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ की अध्यक्षता में राजस्व/पुलिस अधिकारियों के साथ आज दिनांक 28.09.2025 को गोवंशी की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की न्यायालय के आदेशानुसार थाना चकरघट्टा व थाना चकिया पर सार्वजनिक नीलामी की कार्यवाही की गई। यह वाहन पूर्व में थाना चकरघट्टा व थाना चकिया क्षेत्रान्तर्गत गोवंश तस्करी प्रकरण में 11 वाहन व अन्य 19 वाहन अलग-अलग प्रकरणों में बरामद किया गया था। नीलामी की प्रक्रिया संबंधित राजस्व/पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई। निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार सबसे अधिक बोली लगाने वाले को वाहन प्रदान किया गया।

सभी वाहनो को की इस निलामी में कुल 2734650 ₹ के राजस्व की प्राप्ति हुई। थाना चकरघट्टा में 14 वाहन की नीलामी हुई, जिसमें से 5 गोवध से संबंधित वाहनों की नीलामी जिसकी मूल कीमत 978500₹ व gst 176130₹, कुल कीमत 1154630₹ , थाना चकिया में आज दिनांक 28.09.2025 को कुल 16 वाहनों की नीलामी हुई जिसमें से 6 गोवध से संबंधित वाहनों की नीलामी मूल कीमत 1339000₹, gst 241020₹ कुल कीमत 1580020₹, गोवंशों की तस्करी में प्रयुक्त किसी भी प्रकार के वाहन पर सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी एवं ऐसे वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।



