उत्तर प्रदेशवाराणसी

पितरकुंडा तिराहे पर गांधी जयंती पर लोगों को बांटे गुलाब, अहिंसा दिवस मनाने की मांग

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पितरकुंडा तिराहे पर वाराणसी डर्बी शायर क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को गुलाब के फूल देकर गांधी जी के अहिंसा और प्रेम के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शकील अहमद जादूगर ने महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने लोगों को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया तथा देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शकील अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि जिस तरह 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में विशेष रूप से मनाया जाता है, उसी तरह अहिंसा दिवस के रूप में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के साथ 2 अक्टूबर का दिन वाराणसी के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। उन्होंने देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया।

कार्यक्रम में हैदर हाजी, असलम, मुलाई, गुफरान अहमद, चिंटित बनारसी, मोहम्मद फैज, जावेद हुसैन, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद नईम और मोहम्मद वसीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button