उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News : शिवभक्त जल्द ही कर सकेंगे श्री काशी विश्वनाथ के थ्री डी दर्शन, ट्रायल शुरू

Advertisements

वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर का भव्यता को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा विश्वनाथ धाम पहुंच रहे है. ऐसे में मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को तमाम तरह सुविधाएं मुहैया करवा रही है । वहीं अब शिवभक्त जल्द ही श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन 3D के जरिए कर सकेंगे. साथ ही बाबा विश्वनाथ के पांचों पहर की आरती और धाम के बारे में भी ऑडियो- वीडियो माध्यम से जानकारी ले सकेंगे. इसके अलावा इसमें काशी के सभी घाटों का महत्व भी बताया जाएगा.धाम में स्थित बहुउद्देशीय सभागार में एक निजी कंपनी के सहयोग से इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है.

इसके तहत धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रो-मिश्रित रियलिटी हेडसेट के जरिए बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराया जा रहा है.वहीं विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए ट्रायल के तौर पर चल रहे थ्री डी दर्शन को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं को दी जा रही थ्री डी सुविधा ट्रायल के तौर पर कुछ दिन मंदिर परिसर में चलाया जा रहा है. श्रद्धालुओं के द्वारा आ रहे रिव्यू को नोट किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button