उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News : सकारात्मक छबि बनाने के लिए हमें समाज हित में निरंतर कार्य करना होगा : संघ प्रमुख मोहन भागवत

Advertisements

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को मानीराम चिऊटहा स्थित एस वी एम पब्लिक स्कूल में चल रहे बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का हर कार्यकर्ता समाज में अपनी भूमिका को अदा करे। समाज में बेहतरी की तरफ बदलाव हो यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। तीन जून से चल रहे संघ के द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग में आए प्रशिक्षणार्थियों से संघ प्रमुख ने संवाद भी किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस लंबे सफर में संघ ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की बेहतरी के लिए काम किये हैं। इस छवि और काम की पहचान को आगे बढ़ाते हुए निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि संघ समाज में सेवा, संपर्क और प्रचार के माध्यम से लगातार सभी वर्गों के बीच राष्ट्रीय विचारों का आदान-प्रदान कर रहा है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ के शिविरों में जो लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह समाज के लिए कैसे उपयोगी हों, इसकी चिंता हमें करनी होगी। समाज में विभिन्न चुनौतियों का संघ ने सामना किया है। सकारात्मक छवि बनाने के लिए हमें समाज हित में निरंतर कार्य करना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को संघ कार्य के लिए अधिक से अधिक समय देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button