उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी

Shekhar pandey
वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में दीपोत्सव पूर्व “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का गौरव उसकी प्रतिभाओं से है और छात्रों को जीवन की चुनौतियों से न घबराते हुए समाजोपयोगी अनुसंधान में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
सर्वोत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत करने पर शोध छात्र अनुराग पांडेय, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र एवं डॉ. विवेक पांडेय को कुलपति व प्रो. विशाखा शुक्ला ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो. शैलेश मिश्रा सहित अन्य अध्यापकों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।



