उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत गांवों में किया जनसंपर्क

गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन दिनों पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है, जिसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ नए सदस्य बनाने का है। 11 सितंबर से भाजपा ने अपने महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने ग्रामसभा महाराजगंज में सदस्यता अभियान चलाया। महाराजगंज के बिंदपुरवा में बूथ संख्या 139 पर 150 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अब तक कुल 2,142 लोगों को सदस्यता दिला चुकी हैं।

Advertisements

राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता लेने का अवसर मिल रहा है। आम जनता भाजपा से जुड़ना चाहती है, लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वे हम तक नहीं पहुँच पाते। इसलिए हम खुद उनके पास पहुँचकर उन्हें भाजपा से जोड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन चल रहा है, जिसमें साधारण सदस्यों के साथ-साथ सक्रिय सदस्य भी बनाए जा रहे हैं।

भाजपा ने वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप स्थापित करने में सफलता पाई है। भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। हमने धारा 370, 35ए और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर कार्य किया है, और हमारी पार्टी ऐसे ही ऐतिहासिक कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button