Varanàsi News : काशी महिला संगठन नव्या क्लब ने किया भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी। ककरमत्ता स्थित होटल ले लोटस ग्रैंड में काशी महिला संगठन नव्या क्लब द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी होकर डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम की आयोजक अनुपमा राय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपनी क्षमता को निखारना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण था, जिसमें महिलाओं की विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए यह मंच तैयार किया गया। अनुपमा राय ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए समाज की सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं को अपने आत्मबल को पहचानने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता राय और मंजु सिंह उपस्थित थीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन मधुलिका राय, नीतू सिंह, अंजलि तिवारी और प्रीति राय ने किया। अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में ऋतु राय, अर्चना सिंह, स्मिता सिंह, अर्पिता राय और अन्य महिलाएं शामिल रहीं।