उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : देव दीपावली के बाद संकठा, सिंधिया, मणिकर्णिका व अन्य घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया गंगा तट पर सफाई अभियान, नमामि गंगे ने वेदपाठी बटुकों संग संभाला मोर्चा

Advertisements

वाराणसी। देव दीपावली के बाद गंगा तट पर फैले धार्मिक अवशेष और गंदगी को साफ करने के लिए नमामि गंगे ने महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ सफाई अभियान चलाया। रविवार को संकठा घाट, सिंधिया घाट और मणिकर्णिका घाट समेत अन्य घाटों पर अभियान के तहत धार्मिक वस्त्र, चुनरी, पॉलीथिन, और धार्मिक तस्वीरें इत्यादि को एकत्र कर नगर निगम के कर्मचारियों को सौंपा गया। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों से अपील भी की गई।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने वेदपाठी बटुकों और स्थानीय जनता के साथ मिलकर “हम नहीं रुकेंगे, हम स्वच्छ करेंगे” का संकल्प लिया। गंगा की स्वच्छता के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंगों और गंगाष्टकम का पाठ भी किया गया।

राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारी आस्था और राष्ट्रीय जीवन की धरोहर हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कार गंगा तट पर होते हैं। देव दीपावली पर हमने यहां खुशियां मनाई, लेकिन इसके बाद गंदगी छोड़ दी गई। उन्होंने जनमानस से गंगा और घाटों की स्वच्छता का जिम्मा उठाने का आग्रह किया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुक आशुतोष पाण्डेय, हर्षित तिवारी, कृष्णा दुबे, राजवीर तिवारी, शुभम शुक्ला, आलोक पाण्डेय, विनीत चौबे, सोनल पाठक, आर्यन पाण्डेय और सागर शुक्ला शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button