उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : न्यायालय के आदेश के बाद भी पीड़ित की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा

वाराणसी। दिनांक 27 नवम्बर, आज गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन के कक्ष में नगर के एक चिकित्सक डॉ सुभाष चंद्र पटेल ने अपनी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा व धमकी दिए जाने को लेकर पत्रकारवार्ता की।
उन्होंने पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थाना चोलापुर स्थित सदर तहसील सथवां गांव में रकबा नंबर 505 में मेरी 0,81 हेक्टेयर भूमि की मेड़बंदी सीमांकन धारा 24 के अंतर्गत की गई थी जो की न्यायालय के द्वारा हुआ था, लेकिन विपक्षी रमेश राजभर स्व रामधनी राजभर जो की नवापुरा के रहने वाले हैं उन्होंने इस पर लगभग डेढ़ विश्वा जमीन पर अवैध कब्जा किया है और पक्की नाप हो जाने के बावजूद भी वह जमीन पर कब्जा के साथ पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा। मैं मिडिया के माध्यम से वाराणसी प्रशासन से मांग करता हूं कि इस भूमाफिया से मेरी जमीन को जल्द से जल्द मुक्त कराकर मेरे साथ न्याय किया जाए तथा इस भूमाफिया पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button