उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : सीता और राम का विवाह: श्रद्धा और विश्वास का संगम : आचार्य सुधिरानन्द महाराज

Advertisements

वाराणसी। दिनांक 18 दिसंबर, सोनारपुरा सिथत श्री चिंतामणि गणेश मंदिर परिसर में संत ह्रदय महंत चिल्ला कृष्णाराव शास्त्री के स्मृति में दिनांक 16 दिसंबर से सात दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन किया गया।
कथा के दुसरे दिन कथावाचक आचार्य सुधिरानन्द महाराज (अयोध्या) के द्वारा सीता और राम के विवाह प्रसंग की कथा श्रवण कर श्रोतागण भाव-विभोर होकर झुमने लगे।
इस अवसर पर मंदिर के मंहत चिल्ला सुब्बाराव शास्त्री ने बताया कि सात दिवसीय रामकथा के कथावाचक अयोध्या के प्रसिद्ध कथा मर्मज्ञ आचार्य सुधिरानन्द महाराज के मुखारविंद से रामकथा रोजाना दोपहर दो बजे आरंभ होता है जो शाम तक चलता है। दिनांक 22 को गणेश जी का भव्य शोभायात्रा निकलेगा जो हनुमान घाट, शिवाला और भेलूपुर होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त होगा तथा उस दिन गणेश जी का विशेष आरती होगा और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण होगा। दिनांक 29 दिसंबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।
कथा के आखिर में जजमान चिल्ला सुब्बाराव शास्त्री एवं बटुकों द्वारा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button