उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट व लहुराबीर व्यवसायी समिति ने श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किया भंडारा

वाराणसी। दिनांक 2 फरवरी, महाकुम्भ एवं बसंत पंचमी क़े अमृत स्नान एवं काशी में बाबा विश्वनाथ क़े दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं क़े लिए लहुराबीर चौराहे पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लहुराबीर व्यवसायी समिति क़े सहयोग से रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सुबह से सायं 3 बजे तक देश क़े विभिन्न स्थानों से दर्शन-पूजन क़े लिए आने वाले लगभग 15000 श्रद्धालुओं को मुख्य अतिथि प्रदेश क़े स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ट्रस्ट क़े संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल व्यवसायी समिति क़े अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया ने पूड़ी-सब्जी एवं शीतल जल का वितरण किया।
इस मौके पर सन्तोष अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं की सेवा सत्कार करना पुण्य का कार्य है। दोनों संस्थाओं का समाजहित किया गया यह सराहनीय कार्य है। भंडारे में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी क़े पुलिस उपायुक्त एस चिनप्पा ने भी व्यवस्था का अवलोकन किया। श्रद्धालुओं की सेवा सत्कार में मुख्य रूप से संतोष कुमार अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल बॉबी, व्यवसायी समिति अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व रोटरी गवर्नर उत्तम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘लायन’, मोहन अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अमिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, रमनलता अग्रवाल, डॉ अजय, डॉ मधु अग्रवाल, नीलम अग्रवाल आदि ने योगदान दिया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button