उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : साइबर ठगो ने व्यापारी से 32 लाख की ठगी के बाद मोबाइल स्विच्ड किया ऑफ , साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Advertisements

वाराणसी । साइबर ठगो ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर 10 से 25 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर विश्वेश्वरगंज निवासी व्यापारी राधे कृष्ण अग्रवाल से 32 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली । मामले को लेकर ठगी के शिकार राधे कृष्ण अग्रवाल की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा कायम किया गया है। इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन,अपराध प्रमोद कुमार ने कहा कि मोबाइल नंबरों और भुगतान के लिए बैंक अकाउंट की मदद से जांच पड़ताल शुरू करा दी गई है ।पुलिस प्रयास कर रही है ज्यादा से ज्यादा पैसा होल्ड हो जाए और आरोपी पकड़े जाए ।इस संबंध में व्यापारी राधे कृष्ण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2024 को फेसबुक के माध्यम से उनकी जान-पहचान जयपुर की प्रीति शर्मा से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो उन्हें प्रीति ने विदेशी कंपनी ब्रिच गोल्ड कैपिटल के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग करने पर 10 से 25 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। प्रीति की बातों में आकर उन्होंने कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराया। शुरुआत में उन्होंने 50 हजार रुपये का निवेश किया तो उन्हें अगले दिन 10 प्रतिशत मुनाफा दिया गया। इससे उनका विश्वास बढ़ा और धीरे-धीरे उन्होंने 32 लाख रुपये का निवेश कर डाला। अब प्रीति सहित जितने भी लोगों से उनकी बातचीत हुई थी, उन सभी का मोबाइल स्विच्ड ऑफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button