Varanàsi : घर से ताला तोड़कर कीमती जेवरात सहित लाखों रुपए चोरी करने वाले चोरों को चितईपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी । पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त,काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष चितईपुर के कुशल नेतृत्व में राजेन्द्र विहार कालोनी थाना चितईपुर क्षेत्र में घर से ताला तोड़कर कीमती जेवरात घर का डीबीआर, बाईफाई राउडर, सैमसंग गैलेक्सी एस 22 सफेद रंग व व लगभग 07 लाख रुपये नकद चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियान में शातिर अभियुक्तगण मोहम्मद मुमताज पुत्र मो० इशहाक निवासी लक्ष्मीपुर थाना कैंट वाराणसी, उम्र करीब 33 वर्ष , सूरज कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व० बचाऊ श्रीवास्तव निवासी नबाबगंज दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष को आज दिनांक 13.03.2025 को करौदी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण दिनाक 05.03.2025 की शिकायतकर्ता श्रवण सिंह की तहरीर के आधार पर धारा 305(a) 331/4) बीए०एस० पंजीकृत हुआ विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त की तलाश एवं दबिश देते हुए दिन 13.03.2025 को शातिर अभियुक्तगण मोहम्मद मुमताज उपरोक्त तथा सूरज कुमार सपना करे गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बार बार माफी माँग रहे है। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा
50 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई । निकिता सिह थानाध्यक्ष चितईपुर निकिता सिंह उ०नि० रवि पाण्डेय चौकी प्रभारी सुंदरपुर ,उ०नि० विकास पाण्डेय उ०नि० प्रशिक्षु रवि चौहान का० कमल किशोर
का,सूरज सिंह का० अमित कुमार शुक्ला का० पवन कुमार
का ,कृष्णकांत पांडेय का0 सूरज कुमार भारती का , प्रशांत तिवारी-सर्विलांस सेल शामिल रहे ।



