Chandauli : चकरघट्टा पुलिस ने एक वारण्टी को घर से किया गिरफ्तार

निष्पक्ष काशी
चंदौली । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, दिगम्बर कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ, आशुतोष के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 29.04.2025 को थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया चन्दौली द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित वाद स0 419/2002 धारा 279/304ए भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी बाबूलाल पुत्र अलगू प्रसाद निवासी ग्राम सेमरा कुशही थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र करीब 58 वर्ष को उनके घर से दिनांक 29.04.2025 को समय रात 00.3 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसे नियमानुसार दाखिल कर वारण्टी बाबूलाल उपरोक्त को मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया चन्दौली के समक्ष पेश करने हेतु थाना हाजा से रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चकरघट्टा थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद हे0का0 बन्टी सिंह .हे0क0 रीतेश सिह शामिल रहे ।



