Chandauli : सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चन्दौली,निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सकलडीहा के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम नागेपुर से एक व्यक्ति स्कूटी लेकर आते हुये दिखाई दिया जिसे रोककर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति की पहचान आदित्य उर्फ निहाल जायसवाल पुत्र अशोक उर्फ कल्लू जायसवाल निवासी ग्राम सकलडीहा बाजार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र करीब 29 वर्ष के रुप में हुई जिसके कब्जें से एक बोरे में कुल 135 पाउच अवैध देशी शराब (ब्ल्यू लाइम ) प्रत्येक पाउच में 200 मि0ली0 कुल 27 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर थाने पर धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम.उ0नि0 वरुणेन्द्र कुमार राय कोतवाली सकलडीहा, का0 रणविजय शामिल रहे ।



