उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : गुरु पूर्णिमा पर सतुवा बाबा आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महामंडलेश्वर संतोष दास बोले– “सनातन धर्म ही विश्व शांति का मार्ग”

शेखर पाण्डेय
वाराणसी। मणिकणिका घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री सतुवा बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही भक्तों की रेला अपने गुरु का चरण वंदन के लिए उमड पडी थी। इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है, आज जाति-धर्म के नाम पर समाज में बिखराव आ रहा है जो उचित नहीं है। आज समस्त विश्व समुदाय सनातन धर्म की ओर देख रहा है, सनातन को अपना रहा है। विश्व मे शाँति कायम रहे इसके लिए सनातन धर्म एक रास्ता है।



