उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : मुगलसराय पुलिस टीम ने चोरी की 12 घटनाओं का किया खुलासा, बरामद सामान की अनुमानित कीमत 11.00 लाख

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस), अपर पुलिस अधीक्षक एवं कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी के 18 बैटरी 08 इन्वर्टर, 04 कम्प्यूटर, 01 प्रिन्टर, 04 मानिटर , 01 लैपटाप, 03 कुलर, 03 रेफ्रीजरेटर, 01 कुर्सी, 01 आलमारी लोहे की , 01 साउण्ड सिस्टम , 01 स्टैण्ड पंखा, 01 मैजिक ACC TATA , एक लोहे का राँड/बल्लम की बरामदगी करने के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया हैं । बताया जाता हैं कि दिनांक 15.मई को मुखबीर से सूचना मिली कि पिछले कुछ समय से जगह जगह पंचायत भवनो तथा अन्य स्थानो से इन्वर्टर बैटरी व अन्य समानो की चोरी हो रही है। उन चोरियो को अंजाम देने वाले चोरो का गिरोह चोरी किये गये सामानो को मैजिक गाडी में लादकर सामान को प्लास्टिक से ढककर कुरहना वाराणसी रिंग रोड़ के पास खडे है।

कही बिहार जाने की फिराक में है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कुरहना वाराणसी रिंग रोड़ पर पहुच कर मैजिक के पास मौजूद 04 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर देखा गया तो बिना नम्बर प्लेट के मैजिक वाहन पर समान रखकर काले रंग की प्लास्टिक से ढका गया है।मैजिक को चलाने वाले चालक का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम.कौशिक बिन्द पुत्र धर्मवीर बिन्द निवासी सिरसी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व मैजिक के पास मौजूद अन्य व्यक्तियो ने अपना नाम क्रमश,रणजीत बिन्द पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद बिन्द निवासी हसनपुर कम्हरिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली संजय कुमार बिन्द पुत्र स्व0पतिराम प्रसाद निवासी ग्राम बिलारीडीह महेवा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली पवन बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी खेदन का पुरवा सुरहा थाना अदलहाट मिर्जापुर बताया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त बता रहे है कि हम सभी व भागने वाला दीपक बिन्द आपस मे मिलकर पिछले काफी दिनो से जनपद चन्दौली के अलग अलग स्थानो से बने पंचायत भवन, अस्पताल, सरकारी संस्थान, व मकानो आदि से इन्टवर्टर, बैट्री, कम्प्युटर सिस्टम, कुर्सी व अन्य सामानो को चुराकर इसी मैजिक पर लादकर एक जगह एकत्र करके उसे बेचते है तथा उससे जो पैसा मिलता है उसे आपस मे बराबर बराबर बॉट लेते है।

पूछताछ में यह भी बताये कि पंचायत भवनो में चोरी करने मे हमलोगो को आसानी रहती है। इसलिए हम लोग अलग-अलग क्षेत्रो में घुम फिर कर दिन में पंचायत भवन आदि की रेकी कर देख लेते है तथा रात में इसी मैजिक का इस्तेमाल करके पंचायत भवनो , आदि स्थानो से इन्टवर्टर बैट्री, कम्प्युटर सिस्टम, कुर्सी आदि की चोरी करते है। पंचायत भवनो आदि सरकारी संस्थानो को विशेषकर टार्गेट करते है जहाँ रात्रि में रखवाली हेतु कोई नहीं रहता है। पिछले कुछ दिनो मे किये गये चोरी का माल जो हमलोग छुपाकर रखे थे आज उसी माल को बेचने के लिए हम लोग बिहार जा रहे थे। वहाँ जिस व्यक्ति से अधिक पैसा मिलता उसी व्यक्ति को माल बेच देते है । इसके पहले भी काफी सामान हम लोग बिहार एवम् चलते हुए वाहन चालको को बेच दिया है। मुगलसराय पुलिस ने क्षेत्र अन्तर्गत की गई चोरी की घटना के सम्बन्ध में चोरों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजिकृत किया है। पूर्व की घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनाँक 14.06.2025 को मुगलसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा में एक गिट्टी बालू की दुकान से इन्वर्टर बैट्री, कुलर, फ्रीज, एलईडी टीवी, कैमरे का डीवीआर, व लगभग 1000 रुपया नगद तथा कटेसर पंचायत भवन से करीब एक माह पहले लैपटाप, बैट्री, इन्वेर्टर,कैमरे का डीवीआर ।व दिनांक 17/18.06.25 को ग्राम कटेसर से इनवर्टर, बैटरी दो कूलर, प्रिंटर व फ्रिज। दिनांक 16/17.05.25 को ग्राम कटेसर के पंचायत भवन कटेसर से एक लैपटाप एच.पी. , एक इन्वेर्टर बैट्री,एक लिनवो पीसी, व एक डीवीआर। 4-12.07.25 को ग्राम पटनवा के प्रा0वि0 से एक आलमारी, दो कूलर , एक साउण्ड सिंस्टम , एवं एक स्टैण्ड पंखा। दिनांक 20.02.25 को कम्पोजिट विद्यालय पड़या थाना क्षेत्र कोतवाली चन्दौली से दो लैपटाप , एक इन्वर्टर, एक बैट्री, एक फ्रीज, दो प्रिन्टर व 20 कुर्सी।

दिनांक 30.06.25 को पंचायत भवन लोकमन पुर थाना क्षेत्र सैयदराजा से एक इन्वरेटर, एक बैट्री, एक मानिटर , एक सीपीयू, कीबोर्ड, माउस दो प्रिन्टर, बायोमैट्रीक मशीन, यूपीएस, कैमरे का डीवीआर, 11 कुर्सी व 40 पेटी टाईल्स। दिनांक 29.05.25 को थाना क्षेत्र सकलडीहा ग्राम पंचायत धरहरा के एक विद्यालय से 02 इन्वर्टर, 04 बैट्री, 01 कुलर, एक स्टेप्लाइजर, एक एलईडी टीवी, प्रिन्टर केबल, सीपीयू, व एक सीसीटीवी के कैमरे का डीवीआर। दिनांक 29.06.25 को ग्राम उकनी बीरम राय थानाक्षेत्र सकलडीहा के पम्पहाउस से 02 बैट्री व इन्वर्टर। थाना क्षेत्र अलीनगर से दिनांक 18.02.25 को ग्राम सिंधीताली में एक कटरे की दुकान से एक जनरेटर। दिनांक19/20.05.25 को ग्राम रेउसा मे लगे टावर से 04 बैटरी।-दिनांक 26.06.25 को ग्राम रेमा में एक कपड़े की दुकान से कुछ कपड़ा और कुछ नगदी।दिनांक 30.06.25 को ग्राम कटरिया में इलेक्ट्रिक दुकान में तार। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह
उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी जलीलपुर उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी उ0नि0 मनोज तिवारी चौकी प्रभारी कस्बा हे0का0 सन्तोष यादव हे०का० अतुल सिंह हे0का० अरविन्द यादव हे0का0 बसन्त कुमार सिंह हे0का0 सुशील यादव का0 मोहन सैनी का0 अमित यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button