उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त ने किया बोट से बाढ़ संभावित क्षेत्रों निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल व मण्डलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम द्वारा 16 जुलाई को गंगा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नमो घाट से वरुणा-संगम तक के सभी संवेदनशील घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी टीमों की तैनाती, 24×7 सक्रिय पुलिस कंट्रोल रूम, जलभराव वाले क्षेत्रों में बोट पेट्रोलिंग व पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को सतर्क किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल पुलिस सतत भ्रमणशील रहेगी और छोटे बोट के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, एनडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button