Varanasi : लालपुर पाण्डेय पुर पुलिस टीम ने मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेय पुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर धारा 305 (A), 317 (2) बी०एन०एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहित यादव पुत्र बच्चालाल यादव निवासी SH 3/5 मीरापुर बसही थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को 20.जुलाई को समय करीब 20.40 बजे पहड़िया मण्डी के पीछे से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 19.07.2025 को वादिनी मुकदमा ने विपक्षी मोहित द्वारा वादिनी के घर से मोबाइल फोन चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० जगदम्बा प्रसाद यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त मोहित यादव ने बताया कि मैं किराये का कमरा देखने के लिए नई बस्ती गया था, उसी दौरान वादिनी के घर में चार्जिंग में लगा वीवो मोबाईल फोन चुरा लिया था। यह वही मोबाईल फोन है जो आज आपने मेरे पास से बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद यादव का० आशीष कुमार दीक्षित का0 श्रवण कुमार यादव शामिल रहे ।



