Chandauli : चन्दौली पुलिस द्वारा 196 नशेबाजी करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

Shekhar pandey
चन्दौली , निष्पक्ष काशी । अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मार्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारी गण के कुशल मार्गदर्शन में समस्त थानो द्वारा चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई । अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की गई।

चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों /शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 18.अगस्त को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 196 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।



