उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्री गणेश उत्सव समारोह बुधवार से प्रारंभ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का 17 वां श्रीगणेश उत्सव समारोह बुधवार को सुबह ठठेरी बाजार स्थित शेरावाली कोठी में पांच दिवसीय आयोजन किया गया है। श्रीगणेश उत्सव समारोह बुधवार से विभिन्न कार्यक्रम संग शुरू होकर रविवार को विसर्जन भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न होगा। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह को विधिवत आयोजन सम्पन्न कराने हेतु कमेटी बनाई है जिसमें सर्वश्री माणिक राव पाटिल (वरिष्ठ संरक्षक), संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, ताना जी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे (संरक्षक), आनन्द राव सूर्यवंशी (अध्यक्ष), अन्ना मोरे ( महामंत्री), हनुमान शिंदे (कोषाध्यक्ष), अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ (उपाध्यक्ष), विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली (मंत्री), प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल (सह कोषाध्यक्ष), अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड (कार्यक्रम संयोजक),डा कैलाश सिंह विकास (मीडिया प्रभारी) बनाया गया है। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह 27 अगस्त 2022 बुधवार को प्रातः 9 बजे लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश प्रतिमा स्थापना मराठा विधि से विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा।

सांयकाल छः बजे से जागरण होगा। 28 अगस्त 2025 को सांयकाल 5 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांयकाल छः बजे से डांस प्रतियोगिता (15 वर्ष आयु)। 29 अगस्त 2025 को सांयकाल चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, पूजा पांड्या का गायन, कौन बनेगा करोड़पति। 30 अगस्त 2025 को सांयकाल छः बजे से हल्दी कुमकुम, विजय वाल्मीकी ग्रुप द्वारा झांकी, 7.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह। 31 अगस्त 2025 सुबह महाआरती, दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा एवं विसर्जन । महाआरती रोज सुबह 9 बजे, रात्रि 9 बजे श्रीगणेश जी की भव्य महाआरती होगा शोभायात्रा में महाराष्ट्र के गजपति ढोल ताशा दल नासिक 80 सदस्यीय दल विभिन्न कलाओं संग प्रस्तुति देंगे। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों काशी के आमजन से अनुरोध किया है कि लालबाग का राजा श्रीगणेश जी का दर्शन करने, आयोजित विविध कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button