उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : ग्लोबल एम्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, पूर्वांचल को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। सामने घाट, नगवा, लंका स्थित ग्लोबल एम्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य उ‌द्घाटन प्रो डॉ राणा गोपाल सिंह निदेशक पूर्व, चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं विभागाध्यक्ष (पूर्व), नेफोलॉजी विभाग, IMS, BHU, वाराणसी एवं डॉ बिनोद कुमार बिन्द एमएस(Orthopedics) सासंद, भदोही के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्लोबल एम्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक प्रतिक कुमार सिंह ने बताया कि ग्लोबल एम्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीजो को अत्याधुनिक आपात कालीन आईपीडी/ओपीडी डायग्नोस्टिक्स एवं फार्मेशी की सेवाये अत्यधिक उचित खर्च पर दिया जायेगा। इस ग्लोबल हॉस्पिटल में 100 बेड सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं अत्याधुनिक ट्रामा केयर के एवं 50+ बेड आईसीयू पूर्ण वातानुकित तैयार किया है एक बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए। पूर्वाचल एवं बिहार के समीप जिलो के मरीजो को एक बेहतर उपचार देना ग्लोबल हॉस्पिटल की प्रथम उद्‌देश्य रहेगा।

इस उद्घाटन अवसर आये सभी मुख्य अतिथि एवं गणमान्य नागरिको का अभार व्यक्त करता हूँ और अपने अपने कर्तव्यो का सही से निर्वाहन के लिए संकल्पित रहूँगा। यह हॉस्पिटल ‘ ग्लोबल” ब्रांड नाम के तहत कार्य करेगा, जो पिछले एक दशक से चंदौली, वाराणसी और पूरे पूर्वाचल में विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याय रहा है। ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर, पं दीन दयाल उपाध्याय नगर (डीडीयू) के माध्यम से, ग्लोबल ने वर्षों से पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेवाओं में अपनी सटीकता, विश्वसनीयता और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण से लोगों का विश्वास जीता है।

अब इसी मजबूत नींव पर आधारित ग्लोबल एम्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल अत्याधुनिक अधोसंरचना, विशेषज्ञ चिकित्सकों और व्यापक चिकित्सा सुविधाओं के साथ वाराणसी और पूर्वाचल के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा। ग्लोबल का यह संकल्प है कि अब क्षेत्र के मरीजों को उन्नत इलाज के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button