उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर श्री अग्रसेन युवा मंच द्वारा जागरूकता अभियान व भव्य स्वागत

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी,निष्पक्ष काशी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के अवसर पर पुलिस लाइन चौराहे पर बने प्रथम स्वागत मंच से श्री अग्रसेन युवा मंच तथा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान (मुख्य संगठन) की ओर से उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंच की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल तथा प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे और संगठन की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन कर काशीवासियों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। स्वागत समारोह में संगठन के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। कार्यकर्ता मंडल से विशेष रूप से उपस्थित शुभम अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शैलेश कुमार, श्याम अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संदीप मित्तल, सानू जायसवाल, रमेश आग्रहरी, संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, शशांक अग्रवाल, चैतन्य शाह, जतायु गर्ग, अविनाश वर्मा, राहुल प्रजापति, प्रलय कौशिक सहित अन्य कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे । प्रधानमंत्री के काशी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि काशी में प्रधानमंत्री का हर आगमन विकास और प्रगति का संदेश लेकर आता है। प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री का काशी के प्रति गहरा लगाव पूरे विश्व में काशी की गरिमा और पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन युवा मंच व प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान समाज और राष्ट्रहित में सतत कार्य करते रहेंगे तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को नई दिशा देने का संकल्प पुनः दोहराते हैं। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button