Varanasi : कचहरी प्रकरण में अधिवक्ताओं के समर्थन में लोक जनशक्ति पार्टी की प्रेसवार्ता

Shekhar pandey
वाराणसी। कचहरी में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन की जो अनुचित करवाई की जा रही है उसके विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के निर्देश पर आज पार्टी के जिला और महानगर के पदाधिकारी गण प्रेस वार्ता के माध्यम से अधिवक्ताओं का खुला समर्थन करते हैं। दोनो बारों के पदाधिकारी ने प्रशासन द्वारा 11 सदस्यीय टीम की पूरा सहयोग करने वार्ता के बावजूद अचानक आईपीएस महिला अधिकारी द्वारा खुलेआम अधिवक्ताओं के संग दुर्व्यवहार कर माहौल खराब कर सरकार को बदनाम करने की पुलिस विभाग के साजिश का हम सभी विरोध करते हैं। उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष आयूष कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि छह दिनों से कचहरी के काम काज ठप्प पडे है, अधिवक्ताओं में आक्रोश है, सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान बाजी से माहौल दिन पर दिन खराब होते जा रहा है। पुलिस प्रशासन के कार्यों के कारण समाज में गलत संदेश जा रहा है सरकार की भी बदनामी हो रही है। अतः इस प्रकरण में शामिल दोनों पक्ष प्रशासन और अधिवक्ता मिल बैठकर वार्ता करे और दोनों पक्षो से जो भी व्यक्ति गलत हो उस पर न्यायोचित कार्रवाई कर जल्द से जल्द शांति व्यवस्था बनायें। प्रेस वार्ता मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, एडवोकेट महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, विकास पांडे प्रदेश प्रधान महासचिव व वाराणसी मंडल प्रभारी, रिंपी सिंह, राकेश कुमार उपाध्याय, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, रवीश बरनवाल, मनोज सिन्हा, रोहित विश्वकर्मा, प्रियंका देवी जाटव आदि मौजूद थे।



