Varanasi : मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु समर्पित मिशन शक्ति का हुआ शुभारंभ

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
द्वारा आज दिनाँक 20.सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे लोकभवन में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन के निमित्त आगामी शारदीय नवरात्रि वर्ष-2025 में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत दिनांक-22.09.2025 से 21.10.2025 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया जिसका वेबकास्ट प्रसारण लिंक के माध्यम से कमिश्नरेट वाराणसी के यातायात सभागार, एन०आई०सी० व कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। उक्त मिशन शक्ति फेज-5.0 के विशेष अभियान लॉचिंग कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा एन०आई०सी० के माध्यम से लाइव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया तथा यातायात सभागार कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त अपराध, समस्त पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति के साथ ही समस्त अपर पुलिस उपायुक्त व समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त थानाध्यक्ष एवं समस्त थानों की महिला सुरक्षा केन्द्र पर नियुक्त अधि० / कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उल्लेखनीय है कि थाने में महिला पीडिता के आगमन से लेकर पुनः मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक काउन्सिलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण सम्बन्धी सेवाएं प्रदान करते हुए एकल सम्पर्क बिन्दु की तरह कार्य करने हेतु महिलाओं को समर्पित उ०प्र० शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार कमिश्नरेट वाराणसी के प्रत्यके थानों पर “महिला सुरक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी (महिला/पुरुष) निर्धारित नियतन के अनुसार नियुक्त किया गया है जिन्हें आज दिनाँक 20.09.2025 को यातायात सभागार में उनके कर्तव्यों/दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।



