Varanasi : शिवपुर पुलिस ने किया सराहनीय कार्य , गुम हुए मोटरसाइकिल को खोज कर परिजन को किया सुपुर्द

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । शिवपुर पुलिस टीम ने गुम हुए मोटरसाईकिल को खोजकर वाहन स्वामी को सुपूर्द कर सराहनीय कार्य किया है। बताया जाता है कि दिनांक 25.सितंबर को अनुज यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी सोनारपुर थाना भेलूपुर कमिश्ररेट वाराणसी ने अपनी मोटरसाईकिल टीवीएस स्पोर्ट्स वाहन सं0 UP65DK3560 जिसे नटीनिया दाई मंदिर के पास स्थित रॉयल ग्रीन लॉन में खड़ी किये थे जब वापस आकर देखे तो उपरोक्त वाहन वहाँ पर मौजूद नहीं था।
जिसके बाद आवेदक अनुज यादव ने थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी को सूचना दी। उक्त सूचना पर थाना शिवपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से उपरोक्त मोटरसाईकिल को बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा मोटरसाईकिल पुनः प्राप्त कर थाना शिवपुर पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार व्यक्त किया गया। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टिम उ0नि0 अशोक कुमार सिंह मय फोर्स शामिल रहे ।



