उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : बलुआ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान असलहा ,कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनंत चन्द्रशेखऱ,अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पुलिया बहद ग्राम लक्ष्मणगढ में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जिसकी पहचान मुकेश चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी ग्राम लालपुर गुवान (पट्टी) थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी के रुप में हुई जिसके कब्जें से एक अवैध असलहा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बारमद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 235/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार.उ0नि0 अमरनाथ साहनी का0 अमरेश सिंह का0 अनुज कुमार वर्मा का0 रोहित यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button