Chandauli : सरकार” की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान का आयोजन

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के थाना मुगलसराय की एंटीरोमियो टीम द्वारा कस्बा मुगलसराय थाना धानापुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में, थाना बबुरी की एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालयों ग्रामीण क्षेत्रो में, थाना धीना की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम जोगवा शंकर जी के मंदिर के परिसर मे, थाना चन्दौली की एंटी रोमियो टीम द्वारा मन्दिर परिसर में, थाना सैयदराजा की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम फेसुड़ा के पंचायत भवन में, थाना सकलडीहा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा सकलडीहा में, थाना कन्दवा की एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना कन्दवा में व थाना बलुआ की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पुरागणेश में, थाना चकरघट्टा की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर, थाना अलीनगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्रमीण क्षेत्रो में चौपाल लगाकर, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही थाना स्थानीय पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।



