उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चौक पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य , उड़ीसा के गुम हुये वृद्ध श्रद्धालु को खोजकर उनके परिजन को किया सुपुर्द

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा गुमशुदा व्यक्ति/वस्तु की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान व मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के क्रम में दिनांक 04.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक चौक की टीम द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने हेतु आये हुये वृद्ध श्रद्धालु जो भटक गये थे तथा अपने परिजन से सम्पर्क नहीं कर पा रहे थे, को सर्विलांस, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भटके हुये श्रद्धालुओं के परिजन से सम्पर्क कर परिजन को बुलाकर सुपुर्द किया गया। भटके हुये दर्शनार्थी के परिजनों द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 04.10.2025 को थाना चौक पर एक वृद्ध महिला भटकते हुए उपस्थित आयी तथा प्रकट किये कि मैं अपने परिजन के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने हेतु आई थी तथा अपने परिजन से भटक गयी हूँ। जिसके पश्चात थाना चौक पर नियुक्त म० उ०नि० सुश्री मानसी वर्मा व थाना स्थानीय की महिला सुरक्षा की टीम के द्वारा उनसे पूछताछ की गयी तथा उनके परिजन से सम्पर्क कर उनको थाना चौक पर बुलाया गया और परिजन के सुपुर्दगी में वृद्ध श्रद्धालु को दिया गया। परिजनों को सुपर्द करने वाली पुलिस टीम चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा म0उ0नि0 सुक्षी मानसी वर्मा उ0नि0 राजेश कुमार यादव म0का0 प्राची शुक्ला शामिल रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button